बागेश्वर। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में गर्भवतियों और शिशुओं का टीकाकरण, स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तीन नव गर्भवतियों का रजिस्ट्रेशन भी किया गया।
सीएचओ बवीता मेहरा ने केंद्र में दो वर्षीय बच्चों का रूटीन टीकाकरण, गर्भवतियों का एएनसी पंजीकरण कर वजन, बीपी और रैंडम ब्लड शुगर की जांच की। उन्हें टीडी का टीका लगाया गया। गर्भावस्था के दौरान एनीमिया से बचाव के लिए गर्भवतियों को आयरन और फाॅलिक एसिड की दवाइंया वितरित की गईं। यहां एएनएम गीता आर्या, आशा कार्यकर्ता विमला देवी, मंजू देवी, सावित्री देवी आदि मौजूद रहे। संवाद