फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दो हफ्ते बाद भी मुख्यालय से भेजे चालक नहीं पहुंचे डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज डिपो में चालकों की कमी सेवाएं प्रभावित, यात्रियों को परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बागेश्वर। रोडवेज डिपो बागेश्वर में चालक और परिचालकों की कमी के कारण बस सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। डिपो में करीब एक दर्जन बसें धूल खा रही हैं, जबकि मौजूदा समय में केवल चार सेवाएं ही संचालित हो पा रही हैं।

इस समस्या को देखते हुए रोडवेज मुख्यालय ने तीन चालकों को डिपो में तैनाती के लिए भेजा था, लेकिन अब तक केवल एक ही चालक ड्यूटी पर पहुंचा है। शेष दो चालकों की तैनाती को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। डिपो प्रबंधन का कहना है कि चालकों की कमी दूर होते ही सभी सेवाएं दोबारा शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन

रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक विजय तिवारी ने बताया, मुख्यालय से तीन चालकों को डिपो भेजा गया था। एक की तैनाती हो चुकी है। दो से संपर्क कर उन्हें शीघ्र ज्वाइन करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

दिल्ली-धरमघर सेवा भी अधूरी

डिपो की प्रमुख दिल्ली-धरमघर बस सेवा पिछले छह महीने से जिला मुख्यालय से संचालित की जा रही है। इसके चलते धरमघर क्षेत्र के ग्रामीणों को सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं, पुंगरघाटी मार्ग की एकमात्र बस सेवा भी बंद पड़ी है, जिससे स्थानीय यात्रियों को भारी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें