फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी को लेकर पीआरडी जवानों का अनशन शुरू

Tue, 18 Dec 2018 11:22 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर के कलक्ट्रेट में क्रमिक अनशन पर बैठे पीआरडी जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीआरडी जवानों को नियमित ड्यूटी नहीं मिलने से उनमें खासा आक्रोश है। गुस्साए जवानों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सोमवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। सभा में मांगें शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन और भी तेज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

     
कलक्ट्रेट प्रांगण में आज पहले दिन डेढ़ दर्जन से भी अधिक पीआरडी जवान क्रमिक अनशन पर बैठे। सभा में वक्ताओं ने कहा कि उन्हें नियमित ड्यूटी नहीं मिल पा रही है। अधिकारियों से ड्यूटी की मांग कई बार कर दी गई है। लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वर्षों से अशासकीय विभागों और संस्थानों में ड्यूटी दी जा रही है। युवा कल्याण विभाग कई जवानों को वर्ष भर ड्यूटी दी जा रही है जबकि कई को साल में तीन महीने भी ड्यूटी नहीं मिल रही है। नियमित ड्यूटी नहीं मिलने से प्रशिक्षित जवानों के सामने भुखमरी की नौबत आ गई है। उन्होंने पीआरडी जवानों को शीघ्र नियमित ड्यूटी नहीं मिलने पर आंदोलन और भी तेज करने की चेतावनी दी। क्रमिक अनशन में बैठने वालों में संगठन के अध्यक्ष कैलाश भोटिया, राजेंद्र भोटिया, कंचन वर्मा, मनीष जौहरी, बलवंत, महेंद्र, नरेश भोटिया, लक्ष्मण सिंह, संदीप, सीता देवी, मुन्नी भंडारी, जानकी जोशी, सरोज, कविता आगरी, पुष्पा, माया गिरी और तनुजा आर्या शामिल थे।       
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें