फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पीआरडी जवान मांगों के लिए हुए देहरादून रवाना

Mon, 30 Nov 2026 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर में दो सूत्री मांगों के लिए धरने पर बैठे पीआरडी जवान। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। अपनी मांगों के लिए पीआरडी जवानों का धरना जारी है। मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज 28 पीआरडी कर्मचारी अब देहरादून के लिए रवाना हुए। शेष कर्मचारियों ने धरना स्थल पर मांगों पर अड़े रहे।
विज्ञापन

रविवार को धरने पर बैठे जवानों ने बताया कि दो सूत्री मांगों के लिए लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। विभाग में सेवाएं देने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। मांगों के लिए कई बार आवाज उठाने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। बताया कि धरने में शामिल 28 कर्मचारी अपनी मांगों को शासन और विभागीय अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए देहरादून रवाना हुए हैं। कर्मचारियों ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। इस मौके पर राजेंद्र भोटिया, मनोज, रवींद्र, रंजना, सरोज, दीपा कोरंगा, पुष्पा पंचपाल, चंद्रा देवी धनी राम, पूनम मेहता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें