फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कलक्ट्रेट परिसर में मांगों के लिए प्रधानों ने किया प्रदर्शन

Thu, 16 Apr 2026 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पहाड़ के लिए अलग कार्ययोजना बनाने समेत पांच सूत्री मांगों के लिए ग्राम प्रधान मुखर हो गए हैं। जिला प्रधान संगठन ने कलक्ट्रेट परिसर में विभिन्न समस्याओं के निदान की मांग के लिए प्रदर्शन किया। डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक खेतवाल ने कहा कि ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति बेहद खराब है। मैदानी और पहाड़ी क्षेत्र में एक समान योजना होने से निर्माण कार्य में दिक्कत आ रही है। पहाड़ की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए कार्ययोजना में बदलाव करते हुए विकास के लिए अलग मॉडल बनना जरूरी है।
उन्होंने जीएसटी और टेंडर सिस्टम पर भी सवाल उठाए और पुरानी कार्यप्रणाली को लागू करने की मांग की। प्रधानों ने मनरेगा में काम करने के बावजूद भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई। साथ ही जी राम जी योजना में सरलीकरण और ग्राम प्रधानों के मानदेय में बढ़ोत्तरी की मांग की। वहां ब्लॉक अध्यक्ष नवल किशोर, शेर सिंह बिष्ट, दीक्षा कोश्यारी, सुंदर मेहरा, प्रवीण कुमार, सरिता देवी, रूपा देवी, दीपा देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें