बागेश्वर। जिले में विद्युत आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने के लिए पिटकुल के 132 केवी का जीआईएस उपकेंद्र के पुनरोद्धार जल्द शुरू होगा। भवन के कायाकल्प के लिए विश्व बैंक से सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। परियोजना पूरी होने के बाद जिले की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुधरेगी।
यूपीसीएल के ईई मोहम्मद अफजाल ने बताया कि परियोजना को गति देने के लिए विभाग ने यूनिट का गठन किया है। टीम को मजबूत करने के लिए 15 से 18 अप्रैल तक प्रोक्योरमेंट असेसमेंट से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
योजना के अनुसार सीईआरसी के एक्टिवेशन के माध्यम से पुनरोद्धार कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। वर्तमान में रानीखेत, अल्मोड़ा स्थित 132 केवी उपकेंद्रों के माध्यम से जिले में बिजली आपूर्ति हो रही है। बिजली की मांग में बढ़ोतरी को देखते हुए फरवरी में रानीखेत उपकेंद्र पर जिले के लिए 20 एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर भी लगाया गया है। संवाद