फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचतत्व में विलीन हुए प्रदीप

विज्ञापन
बागेश्वर में बीएसएफ के जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करते एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। ड्यूटी के दौरान मृत बीएसएफ के जवान की सरयू और गोमती के संगम में सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। नायल (दफौट) निवासी जवान प्रदीप दफौटी (38) पुत्र मोहन सिंह दफौटी का पांच सितंबर को राजस्थान के बाड़मेर में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया था।
विज्ञापन

जवान के निधन की सूचना प्रशासन और परिजनों को रविवार को मिल गई थी। जवान का पार्थिव शरीर सोमवार देर शाम उनके घर पहुंचा था। मंगलवार को सरयू संगम में बीएसएफ के उप निरीक्षक अनूप सिंह, एएसआई मोहन सिंह के नेतृत्व में जवानों ने सशस्त्र सलामी थी। उनके पार्थिव शरीर पर एसडीएम राकेश चंद तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी महेश चंद जोशी, तहसीलदार नवाजिश खलीक, कोतवाल डीआर वर्मा और बीएसएफ के अधिकारियों ने पुष्पचक्र चढ़ाए। जवान के भाई रमेश सिंह और निर्मल सिंह ने चिता को मुखाग्नि दी।
अंतिम संस्कार में ग्राम प्रधान संतोष दफौटी, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, रघवीर सिंह दफौटी, मोहन सिंह कपकोटी, लक्ष्मण सिंह, नारायण सिंह, प्रकाश सिंह समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे। जवान के एक बेटा और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें