ागेश्वर में एनसीसी कैडेट्स को ड्रिल का अभ्यास कराते स्टाफ।
- फोटो : अमर उजाला
एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैंप कंमांडेंट कर्नल सिद्धार्थ चौधरी की देखरेख में कैडेटों को अलग-अलग टोली बनाकर ड्रिल का अभ्यास कराया गया।
81 यूके बटालियन एनसीसी बिलौना में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन शनिवार को कैडेटों को सबसे पहले परेड, पीटी और योगा कराया गया। योग में सूर्य नमस्कार, कपाल भारती, अनुलोम विलोम कराया। फिर 500 कै डिटों की अलग-अलग टोली बनाकर ड्रिल का अभ्यास कराया गया। अल्फा, ब्रावो, चार्ली, डेल्टा, ईको कंपनियों ने नियमित तौर पर तेज चाल, धीरे चल, दायें मुड़, बायें मुड़ सैल्यूट, बाजू शस्त्र, बगलशस्त्र, हथियारों समेत विशेष गार्ड निरीक्षण कराया।
पीआई स्टाफ ने एम्बुस और पेट्रोलिंग, सेक्शन बैटल ड्रिल की जानकारी दी। कैडिटों को फायरिंग का भी प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही पीआई स्टाफ और एनसीसी एएनओ ने बाइनो, प्रिज्मैटिक, कंपास, मैप रीडिंग, मानचित्र के तकनीकी संकेतों के बारे में भी बताया गया। वायर ऑब्सटेकल्स और फील्ड डिफेंस इंट्रो के बारे में भी बताया गया।