डिग्री कॉलेज बागेश्वर में हुए पावर्ड पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में मौजूद ल?
- फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। पर्यटन विभाग/साहसिक खेल अधिकारी कार्यालय की ओर से कपकोट के दुलम गांव में पांच दिनी पावर्ड पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण दिया गया। रविवार को डिग्री कॉलेज बागेश्वर के खेल मैदान में डीएम रंजना राजगुरु ने प्रशिक्षण का समापन किया।
डीएम रंजना ने कहा कि जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं लेकिन जिले में पर्यटन को केवल ट्रेकिंग तक सीमित रखना ठीक नहीं है। पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ही राफ्टिंग के बाद पैराग्लाइडिंग की भी ट्रेनिंग दी गई है। जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या ने बताया कि पावर्ड पैराग्लाइडिंग के दो शिविर आयोजित किये जा चुके हैं। दोनों में जिलेभर के 70 छात्र-छात्राओं को ट्रेनिंग दी गई। इनमें फ्लाई हिमालया एडवेंचर कंपनी के निदेशक जगदीश चंद्र जोशी के नेतृत्व में सहायक पायलट दीपक पंत, मनीष गढ़िया, विजय कोरंगा, सोमनाथ सोनी, कुक्की बिष्ट ने प्रशिक्षण दिया।
जिला छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश से आए प्रशिक्षक वीर सिंह भलावी और रीना ने भी पावर्ड पैराग्लाइडिंग की तकनीकी, व्यावहारिक जानकारी दी। डीएम रंजना राजगुरु ने भी छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष नवीन परिहार, सीडीओ एसएसएस पांगती, एडीएम राहुल कुमार गोयल, एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, जिला खेल अधिकारी विनोद वल्दिया, ईई सिंचाई एके जॉन, तहसीलदार नवाजिश खलिक आदि थे।