फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति गड़बड़ाई

Wed, 09 Aug 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
electricity demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
तहसील क्षेत्र में एक पखवाड़े से भी अधिक समय से दिन में बिजली कई बार बाधित हो रही है जबकि रात भर आपूर्ति ठप रहती है। इस अनियमितता से जहां कारोबार पर बुुरा असर पड़ा है वहीं बच्चों की पढ़ाई भी नहीं हो पा रही है। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने आपूर्ति शीघ्र नियमित नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। 

तहसील क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति गत एक पखवाड़े से भी अधिक समय से चरमराई हुई है। पिछले दिनों विधायक बलवंत भौर्याल ने यूपीसीएल के अभियंताओं को आपूर्ति सुचारु रखने के निर्देश दिए थे। लेकिन इसका यूपीसीएल पर जरा सी भी असर नहीं पड़ा है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि आपूर्ति न होने से उनके सारे काम प्रभावित हो गए हैं। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी हैै। चेतावनी देने वालों में व्यापार मंडल के अध्यक्ष तारा सिंह कपकोटी, मल्ला दानपुर विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष स्वरूप सिंह कर्म्याल, उत्तराखंड राज्य कल्याण संगठन के ब्लाक अध्यक्ष विशन गढ़िया और चौड़ास्थल ब्लॉक बनाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष विक्रम दानू आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडे ने बताया कि बरसात के इस मौसम में हाइड्रो पावर से अधिक मात्रा में बिजली का उत्पादन हो रहा है। लाइन की क्षमता कम होने के कारण वह लोड नहीं उठा पा रही है जिस कारण बार बार लाइन ट्रिप कर जा रही है। हाइड्रो पावर को लाइन की क्षमता के अनुसार ही टरबाइन चलाने को कहा गया है। जल्दी ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें