पोथिंग गांव की 14 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीणों ने शुक्रवार को 11वें दिन भी तिबारी में क्रमिक अनशन किया। इनमें नंदन सिंह, बलवंत सिंह, केदार सिंह, भगवत सिंह, लछम सिंह, भवान सिंह, प्रताप सिंह, रमेश सिंह, दान सिंह, धन सिंह, चंदन सिंह, गोविंद सिंह, नवीन सिंह, प्रेम सिंह, अमर सिंह, जमन सिंह, दयाल सिंह गढ़िया शामिल थे।
वहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि शासन, प्रशासन समस्याओं के समाधान के बजाए ग्रामीणों के सब्र की परीक्षा ले रहा है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांगें शीघ्र पूरी न होने पर 29 दिसंबर को तहसील का घेराव किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया ने कहा कि सरकार का जनसमस्याओं से कोई सरोकार नहीं रह गया है। उत्तराखंड जन चेतना मंच के अध्यक्ष हरीश चंद्र जोशी ने अध्यक्षता, संरक्षक खुशाल गढ़िया ने संचालन किया। वहां ग्राम प्रधान चंपा देवी, पूर्व प्रधान भूपाल सिंह गढ़िया, बीडीसी प्रकाश जोशी, भूपेश गढ़िया, देवी दत्त, हरीश सिंह मौजूद थे।