पोथिंग में जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन जारी है। रविवार को छठे दिन शेर सिंह, केशर सिंह, प्रेम सिंह, भीम सिंह, दीवान राम, धनपाल राम, सुंदर राम, आनंद सिंह, कमल सिंह, महेश सिंह, हरीश सिंह, राजन राम आदि ने अनशन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक शेर सिंह गड़िया, पूर्व प्रधान हरीश चंद्र जोशी ने की। पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीमा गड़िया, हिमांशु गड़िया, कमल सिंह, हरी दत्त, मोहन सिंह, चंचल सिंह, रतन राम, मान सिंह आदि ने आंदोलन स्थल पर आकर समर्थन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर तहसील का घेराव किया जाएगा।