गरुड़(बागेश्वर)। क्षेत्र की देवनाई-चौखुटिया सड़क में तीन महीने पहले हुआ डामर उखड़ने लगा है। सड़क में हुए अन्य निर्माण कार्य भी बारिश की भेंट चढ़ गए हैं।
इस मार्ग में अप्रैल महीने में सुधारीकरण और डामरीकरण का कार्य हुआ था। तीन महीने बाद ही सड़क में पानी की निकासी केलिए बनी नालियां क्षतिग्रस्त गई हैं। जिससे बारिश का पानी सड़क पर फैल रहा है।
पानी की निकासी के लिए बनाए गए कलमठ बंद होने से गधेरो का पानी भी सड़क पर आ रहा है। ग्रामीण दरवान सिंह, किशन सिंह डसीला, सुरेद्र सिंह, हीरा सिंह, नरेंद्र सिंह, किशन सिंह साजवान, जयदत्त कांडपाल, सुरेश सती, बद्रीदत्त सती, रमेश कांडपाल, विनोद सिंह आदि ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।