कपकोट(बागेश्वर)। तहसील कार्यालय में प्रमाण पत्र नहीं बनने से ग्रामीण क्षेत्रों से आ रहे लोग परेशान हो रहे हैं। तहसील में ई-सर्विस की वेबसाइट बंद होने से कॉलेज में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों और पंचायत चुनाव में प्रतिभाग करने वाले उम्मीदवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शुक्रवार को प्रमाणपत्र बनाने पहुंची कपकोट निवासी करिश्मा ने बताया कि कॉलेज में प्रवेश के लिए जाति प्रमाणपत्र बनाना है। पिछले सोमवार से इसके लिए तहसील के चक्कर लगा रही है।
तहसीलदार के नहीं होने की बात कहकर उन्हें रोज बुलाया जा रहा है लेकिन अब तक उन्हें प्रमाणपत्र नहीं मिल पाया है। हर्षिता ने बताया कि उनका चयन सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के चयन हुआ है। स्थायी निवास बनाने के लिए रोजाना तहसील के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। कार्य नहीं हो पा रहा है।