फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भावी पीढ़ी के ध्वजवाहक होते हैं महोत्सव : ऐठानी

Tue, 28 Jun 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलवार को वीके आस्था ग्रुप की ओर से यहां कपकोट महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। कलाकारों ने ढोल-नगाड़ों और छोलिया नृत्य के साथ भराड़ी के मल्ली बाजार से महोत्सव स्थल रामलीला मैदान कपकोट तक भव्य सांस्कृतिक जुलूस निकाला। जुलूूस में कलाकारों ने जमकर डांस किया। जुलूस का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने किया। 
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष ऐठानी ने कहा कि इस तरह के महोत्सव से भावी पीढ़ी को अपनी संस्कृति का बोध होता है और संस्कृति को संरक्षण भी मिलता है। उन्होंने ग्रुप के प्रयासों की सराहना की। ग्रुप की अध्यक्ष नीलम  कपकोटी ने सभी का स्वागत किया। बताया कि क्षेत्र में इस तरह का महोत्सव का आयोजन पहली बार हो रहा है।

जुलूस में 20 सूत्रीय कार्यक्रम के जिला उपाध्यक्ष भुवन पाठक, विधायक ललित फर्स्वाण के प्रतिनिधि चामू देवली, व्यापार मंडल भराड़ी के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठाणी, नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी दरवान कुंवर, निदेशक भूपेंद्र कोरंगा, प्रबंधक ललित कपकोटी, बब्लू कपकोटी, हरिओम उपाध्याय, तनुज तिरूवा, विक्रम बघरी, गोविंद तिरूवा, बृजेंद्र ऐठाणी,  ज्योति कपकोटी,गीतांजलि, किरन उपाध्याय और उर्मिला बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें