नियमितीकरण, वेतन बढ़ोत्तरी और निकाले गए कर्मियों की बहाली सहित विभिन्न मांगों को लेकर उपनल कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया। कांडा के राजकीय महाविद्यालय में तैनात उपनल कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया।
मंगलवार को रमसा और सेल टैक्स विभागों में तैनात उपनल कर्मियों ने कार्य बहिष्कार किया। इस मौके पर कर्मियों ने कहा कि आउटसोर्सिंग माध्यमों से नियुक्तियां देकर प्रदेश के बेरोजगारों के साथ छलावा किया जा रहा है। उपनल के तहत नियुक्त सभी कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाना चाहिए।
कार्य बहिष्कार करने वालों में कमल गढ़िया, भूपेंद्र सिंह, खीम सिंह, शेर सिंह, मंजू, मनीष शर्मा, राजेंद्र गड़िया आदि थे। कार्य बहिष्कार कर रहे उपनल कर्मियों ने कहा कि बुधवार को सुबह 11 बजे मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा। उन्होंने सभी विभागों में कार्यरत उपनल कर्मियों से इन मांगों को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन में भागीदारी करने का आह्वान किया है।
उधर, नियमितीकरण सहित विभिन्न मांगों को लेकर राजकीय महाविद्यालय कांडा में उपनल कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। धरना देने वालों में वीना भौंरियाल, योगेश पंत, प्रकाश राम, गोविंद भाकुनी, भूपाल राम आदि थे।