फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में तैनात हेडकांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत

Wed, 25 Jan 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
खीरी विधानसभा सीट - फोटो : SELF
विज्ञापन
 चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिस हैड कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। हेडकांस्टेबल का शव बंद कमरे में फर्श पर पड़ा मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार द्वाराहाट अल्मोड़ा निवासी हेडकांस्टेबल हिम्मत राम पुत्र हरीराम उम्र 57 साल पुलिस लाइन में तैनात थे।
विज्ञापन


इन दिनों कपकोट में चुनाव प्रेक्षक के साथ चुनाव ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी पूरी कर वह प्रतिदिन शाम को पुलिस लाइन बागेश्वर आते थे। मंगलवार की सुबह जब वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो ढूंढ खोज की गई। लगभग साढ़े 10 बजे पुलिस के जवानों को उनका कमरा अंदर से बंद मिला। जब मकान की खिड़की से देखा तो हिम्मत सिंह कमरे में फर्श पर पड़े थे।

उनको जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक जवान को एसपी सुखवीर सिंह, सीओ रायमन सिंह और महेश चंद्र जोशी, कोतवाल टीआर वर्मा, एलआईयू इंस्पेक्टर कुंदन सिंह देव, आरआई राजेंद्र सिंह कोश्यारी, टीएसआई भूपेश पांडेय, एसआई मोहन चंद्र पलड़िया सहित सभी पुलिस कर्मियों ने श्रद्धांजलि दी। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक हेड कांस्टेबल के परिजनों को 1.10 लाख रुपए की सहायता राशि भी दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें