फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएमओयू की बस में यात्री से एक लाख पकड़े

Tue, 24 Jan 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
नोट की सच्चाई
विज्ञापन

विज्ञापन
कौसानी में एसएसटी टीम ने गरुड़ से हल्द्वानी की ओर जा रही बस में बैठे एक यात्री से एक लाख रुपए की नकदी पकड़ी है। पकड़े गए व्यक्ति ने स्वयं को बरेली स्थित साड़ी का कलेक्शन एजेंट बताया, लेकिन कलेक्शन के पक्के बिल नहीं दिखाने पर पुलिस ने रकम जब्त कर ली। 


मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम को एसएसटी प्रभारी भास्करानंद जोशी कौसानी में टीम के सदस्यों के साथ रूटीन चेकिंग कर रहे थे। जब हल्द्वानी से बागेश्वर जा रही केएमओयू की बस की चेकिंग की गई तो तलाशी के दौरान बस में बैठे एक यात्री रामतोष गुप्ता के पास एक लाख रुपए की नकदी बरामद हुई। इसमें 45 नोट दो हजार रुपए के और 20 नोट पांच सौ रुपए के थे। रुपयों के संबंध में पूछने पर रामतोष ने स्वयं को बरेली स्थित श्रीसिद्धि विनायक क्रियेशंस प्राइवेट लिमिटेड का कलेक्शन एजेंट बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामतोष ने बताया कि वह इस धनराशि को द्वाराहाट और रानीखेत के व्यापारियों से लेकर आ रहा है, परंतु वह पक्के बिल नहीं दिखा सका। इस पर पुलिस ने लोक प्रतिनिधित्व 1951 के अनुसार 50 हजार से अधिक की नकदी ले जाने पर व्यापारी से प्राप्त एक लाख रुपए जब्त कर लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें