फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: समय-समय पर दिया जाता माउंटेन साइकिलिंग का प्रशिक्षण

Fri, 02 Jun 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर में साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग के प्रयास समय-समय पर सामने आते रहते हैं। विभाग जिले में माउंटेन टेरेन बाइकिंग का प्रशिक्षण युवाओं को देता है।
विज्ञापन

जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या ने कहा कि जिले में एमटीबी को लेकर रुझान बढ़ रहा है। विभाग के सहयोग से साइकिलिंग के शौकीन लोगों को रियायत पर माउंटेन टेरेन बाइक उपलब्ध कराई गई हैं। समय-समय पर प्रशिक्षुओं को साइकिलिंग का प्रशिक्षण विभाग देता है। साइकिलिंग को साहसिक पर्यटन से जोड़ने की दिशा में गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं।
दौड़भाग वाली जिंदगी में लोग स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए नित्य साइकिलिंग का शौक पाल रहे हैं। बागेश्वर जिला मुख्यालय के साथ घाटी वाले इलाकों में बच्चे स्कूल जाने के लिए साइकिल का प्रयोग करने लगे हैं। नित्य साइकिलिंग करने से काफी अच्छा शारीरिक अभ्यास होता है। जिला प्रशासन और अन्य संस्थाएं भी समय-समय पर साइकिल प्रतियोगिता का आयोजन कर लोगों को साइकिलिंग के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन


कौसानी में साइकिलिंग प्रतियोगिता आज
कौसानी। हितैसी इंडिया संस्था विश्व साइकिल दिवस पर तीन जून को कौसानी में साइकिल प्रतियोगिता का आयोजन करेगी। प्रतियोगिता का आयोजन अनासक्ति आश्रम परिसर से किया जाएगा। विजयी प्रतिभागियों को संस्था की ओर से पुरस्कार दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें