फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: रातभर धधकता रहा कांडा का जेठाई का जंगल

Fri, 02 Jun 2023 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांडा/बागेश्वर। कांडा तहसील का जेठाई का जंगल बृहस्पतिवार को रात भर जलता रहा। आग से वनस्पति को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

जेठाई के जंगल में बृहस्पतिवार की शाम को आग लग गई थी। धीरे-धीरे जंगल के काफी बड़े हिस्से में आग फैल गई। जंगल रातभर आग की चपेट में रहा। शुक्रवार सुबह तक भी जंगल से धुआं उठ रहा था। बीते तीन दिन से बारिश न होने से जंगलों में आग लगने का खतरा फिर से पैदा हो रहा है। इस बार मार्च के महीने से लगातार हो रही बारिश के कारण जंगलों में आग लगने की घटनाएं काफी कम हुई हैं। वन विभाग के कंट्रोल रूम में इस बार जंगलों में आग की केवल 19 घटनाएं दर्ज हैं। मौसम साफ रहा तो 15 जून तक जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ेंगी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें