फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सनेती-बैकुड़ी सड़क निर्माण को मिली वित्तीय स्वीकृति

Fri, 14 Jul 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट विधानसभा क्षेत्र के बैकुड़ी वासियों के लिए अच्छी खबर है। शासन ने सनेती-बैकुड़ी मार्ग के नव निर्माण के लिए 1,87,54,000 रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। सड़क मंजूर होने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव को सड़क से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। लंबे समय से सनेती-बैकुड़ी मार्ग के निर्माण की मांग उठ रही थी। जनता की मांग के अनुरूप प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। शासन से मंजूरी मिलने के बाद सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने लोनिवि से सड़क निर्माण के लिए जल्द निविदा कराने और सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें