फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: राष्ट्रीय ताइक्वांडो में योगेश ने जीता कांस्य पदक

Wed, 02 Aug 2023 12:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राष्ट्रीय कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में योगेश धामी ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। योगेश की उपलब्धि पर खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 28 से 30 जुलाई तक किया गया था। प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम से खेलते हुए योगेश ने शानदार खेल दिखाया। द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त ताइक्वांडो कोच कमलेश तिवारी ने बताया कि योगेश विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कक्षा दस का छात्र है। उसने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। योगेश के साथ कोच के रूप में जगदीश जोशी भी प्रतियोगिता में भाग लेने गए थे। उत्तराखंड ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव चंद्र विजय बिष्ट, ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अनिल कार्की, सीईओ जीएस सौन, उपक्रीड़ाधिकारी गुंजन बाला, कोच किरन नेगी, ललित नेगी ने योगेश को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें