फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलयुग में नामजप का बड़ा महत्व : आचार्य जोशी

Tue, 01 Aug 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेड़ीदेवी/बागेश्वर। भंतोला के गोलू देवता मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ में बड़ी संख्या में लोग कथा सुनने आ रहे हैं।
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत के व्यास आचार्य कौस्तुभ आनंद जोशी ने प्रवचन देते हुए कहा कि कलयुग में नामजप का बड़ा महत्व है। यदि मानव केवल भगवान का स्मरण कर ले, उसी से तारण हो सकता है। उन्होंने नियमित दिनचर्या के बीच कुछ समय ईश्वर की भक्ति के लिए निकालने की अपील की। कहा कि इसी से भव सागर को पार किया जा सकता है। उन्होंने लोगों से सनातन धर्म को अंगीकार कर पाश्चात्य संस्कृति का परित्याग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति पतन के मार्ग पर ले जाती है। सनातन संस्कृति मोक्ष का द्वार खोलती है।
विज्ञापन

मंदिर में श्रीमद्भागवत के चलते रौनक बनी हुई है। रोज देर रात तक भजन-कीर्तन की फुहार बरस रही है। महापुराण को संपन्न कराने में क्षेत्र के लोग तन, मन, धन से सहयोग कर रहे हैं। महापुराण का समापन पूर्णाहुति, भंडारे के साथ पांच अगस्त को होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें