फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बघर और ढोक्टीगांव में जल्द बजेगी फोन की घंटी

Tue, 06 Jun 2023 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट के संचार विहीन गांव बघर और ढोक्टीगांव के ग्रामीणों के लिए अच्छी खबर है। जल्द क्षेत्र में संचार सुविधा मिलने की उम्मीद है। गांवों को फोर जी सुविधा देने के लिए बीएसएनएल के मोबाइल टावर का भूमि पूजन हो गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव और क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच टावर के भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न किया। विधायक गढ़िया ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करते हुए संचार विहीन गांवों में मोबाइल टावर लगाए जा रहे हैं। बघर और ढोक्टीगांव में टावर का भूमिपूजन हो गया है। तेजी से टावर लगाने का काम किया जाएगा और जल्द क्षेत्र के लोग मोबाइल पर बात करने के अलावा इंटरनेट का लाभ भी उठा सकेेंगे। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, जिपं सदस्य प्रभा गढि़या, मंडल अध्यक्ष भुवन गढि़या, हरीश मेहरा, चंपा देवी, ग्राम प्रधान आशा देवी, शेर सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें