गरुड़ (बागेश्वर)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सुराग-मोपटा-चमोली सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने एसडीएम कार्यालय के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। बताया कि इस सड़क की स्वीकृति पूर्व सीएम हरीश रावत ने वर्ष 2015 में दी थी। प्रांतीय खंड लोनिवि ने कई साल पहले इसका सर्वे कर दिया था। सड़क निर्माण की जद में आ रहे पेड़ों को वन विभाग ने कई साल पूर्व काट दिया है। इसके बावजूद सड़क नहीं बन सकी जबकि इस सड़क के बनने से पांडुस्थल और गढ़वाल मंडल का लोहाजंग पर्यटक स्थल विकसित होगा। ज्ञापन में पूर्व प्रमुख भरत फर्स्वाण, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश कोरंगा, संजय फर्स्वाण, दिलावर खान, लक्की वर्मा, संतोष तिवारी, उमेश पांडे, रघुवीर सिंह, जगदीश चंद्र आदि के हस्ताक्षर थे। संवाद