फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: उत्तरायणी मेले में मडुवा के लड्डू, नमकीन बने लोगों की पसंद

Fri, 19 Jan 2024 01:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले में लगी विकास प्रदर्शनी में कृषि विज्ञान विभाग (केवीके) काफलीगैर के स्टाल में मडुवे के लड्डू और नमकीन लोगों की पसंद बन रही है।
विज्ञापन

केवीके में हाल में संपन्न प्रशिक्षण के दौरान किसानों ने मडुवे के लड्डू और नमकीन बनाने के गुर सीखे। किसानों के बनाए लड्डू और नमकीन उत्तरायणी के मेले में मडुवे से बने लड्डू और नमकीन बेचे जा रहे हैं। लड्डू और नमकीन पैकेट में उपलब्ध हैं। लड्डू 200 रुपये किलो तो नमकीन 120 रुपये किलो बेची जा रही है।
केवीके अध्यक्ष वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजकुमार ने बताया कि कोई व्यक्ति यदि खाद्य विभाग से लाइसेंस लेकर मडुवे के उत्पाद बनाना चाहता है तो केंद्र उसकी मदद करेगा। प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जाएगी। कहा कि केंद्र सरकार की ओर से अंतरराष्ट्रीय श्री अन्न कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत मडुवा और मादिरा से बने उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन




गुणकारी हैं मडुवे के उत्पाद

बागेश्वर। मडुवे के उत्पादों के फायदे की बात करें तो यह एनीमिया से लड़ने में कारगर है। दिल की बीमारियों से बचाता है। ठंड से बचाव करता है। मडुवे से बने लड्डू में न्यूट्रीशन की मात्रा अधिक होती है। मडुवे में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, ट्रिपटोफैन, मिथियोनिन, फाइबर, फास्फोरस, कैरोटीन और कार्बोहाइड्रेट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यह शरीर के लिए आवश्यक होने के साथ फायदेमंद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें