फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 2.73 करोड़ से उच्चीकृत होगा कौसानी का पर्यटक आवास गृह

Wed, 13 Aug 2025 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कौसानी (बागेश्वर)। पर्यटन नगरी कौसानी के पर्यटक आवास गृह के दिन बहुरने वाले हैं। शासन ने गृह के उच्चीकरण के लिए 2.73 करोड़ रुपये की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। उच्चीकरण के बाद सैलानियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

डीएम आशीष भटगांई ने बताया कि कुमाऊं मंडल विकास निगम लिमिटेड ने उच्चीकरण के लिए आगणन तैयार कर जिला स्तरीय तकनीकी समिति को भेजा था। परीक्षण और अनुमोदन के बाद समिति ने इसे शासन को भेजा था। शासन ने इसे मंजूरी प्रदान करते हुए पहली किस्त के रूप में 1.10 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। जल्द ही भवन को बेहतर बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। बताया कि कौसानी में पर्यटन सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कई कार्य किए जा रहे हैं। भविष्य में यहां पर्यटन सुविधाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा और सैलानियों को बेहतर आवास और सेवा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें