फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: खिमिला-कनौली सड़क पर 5.67 करोड़ से बनेगा पुल

Sun, 23 Mar 2025 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। विचला दानपुर क्षेत्र में पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के गांव को जोड़ने वाली खिमिला-कनौली सड़क पर 5.67 करोड़ रुपये की लागत से मोटर पुल का निर्माण किया जाएगा। पुल बनने के बाद गांव तक वाहनों की आवाजाही सुगम हो जाएगी।
विज्ञापन

विधायक सुरेश गढ़िया ने मोटर पुल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। पुल का निर्माण नहीं होने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण गांव तक वाहन सुविधा का लाभ नहीं उठा पा रहे थे। पुल का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद क्षेत्रवासियों ने विधायक और सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। इस मौके पर पूर्व जिपं अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, मंडल अध्यक्ष हरीश कोरंगा, जीवन शाही, जगत कोश्यारी, गोविंद कोरंगा समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें