फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: धूराफाट के गांवाें में तेंदुए का आतंक

Sun, 23 Mar 2025 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
काफलीगैर (बागेश्वर)। धूराफाट के गांवों में तेंदुए की धमक बढ़ रही है। आबादी क्षेत्र में तेंदुए के आने से लोगों में दहशत है। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

जिले के अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों तेंदुए दिख रहे हैं। धूराफाट के कभड़ा, बोहाला, नंदीगांव, असों, भटखोला आदि में तेंदुए की दस्तक हो रही है। शाम होने के बाद तेंदुआ गांवों में पहुंच रहा है। शनिवार को कभड़ा गांव में प्रेम सिंह की बकरी को सुबह घर के आगे से निवाला बना लिया था। इसके अलावा धन सिंह, दीवान सिंह के कुत्ते भी तेंदुए का शिकार बन रहे हैं। ग्रामीण जगमोहन मेहता, कुंदन सिंह, धरम सिंह, गोविंद सिंह आदि ने वन विभाग से जल्द तेंदुए की दहशत से निजात दिलाने की मांग की। रेंजर श्याम सिंह करायत ने कहा कि गांव में कर्मचारियों की गश्त बढ़ाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें