कपकोट (बागेश्वर)। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय कपकोट में एक करोड़ सात लाख रुपये की लागत से कक्षा-कक्ष और हॉल का निर्माण कराया जाएगा।
शासन ने बजट को वित्तीय एवं प्रशासकीय मंजूरी देते हुए प्रथम चरण में 60.20 लाख रुपये के व्यय की स्वीकृति दी है। विद्यालय परिवार ने राशि स्वीकृत होने पर प्रदेश सरकार और विधायक का आभार जताया है।
मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया ने विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने राशि स्वीकृत होने की जानकारी देते हुए कहा कि जल्द ही स्कूल में नए कक्ष और हॉल का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
इस मौके पर प्रधानाध्यापक केडी शर्मा, मंडल अध्यक्ष भुवन गढि़या, अधिवक्ता गोविंद भंडारी, ओम प्रकाश ऐठानी, संतोष उपाध्याय, दयाल गढि़या, मंजू गढ़िया आदि मौजूद रहे।