फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: चालक परिचालकों की कमी से नई सेवाओं का नहीं हो रहा संचालन

Mon, 20 Jan 2025 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के रोडवेज डिपो में चालक-परिचालकों की कमी है। पर्याप्त मात्रा में चालक-परिचालक नहीं होने से नई सेवाओं का संचालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

10 नई बसें मिलने के बावजूद दिल्ली-धरमघर की सेवा अभी तक जिला मुख्यालय तक ही संचालित हो रही है। बीते दो महीने से दिल्ली-धरमघर सेवा जिला मुख्यालय से आगे नहीं बढ़ पा रही है।
दुगनाकुरी के क्षेत्रवासियों को जिला मुख्यालय से अन्य वाहनों का खर्च देना पड़ रहा है।
दिवाली पर्व के बाद डिपो में 10 नई बसें शामिल की गई थीं जिसके बाद भी डिपो से नई सेवाएं शुरू नहीं हो सकी हैं। डिपो में 22 चालक और 20 परिचालक हैं। डिपो से चार सेवाओं का ही संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, डिपो कार्यशाला प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि चालक परिचालकों की कमी से नई सेवाओं का संचालन नहीं हो पा रहा है। उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। चालक-परिचालक मिलने के बाद सभी सेवाओं का संचालन सुचारु किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें