फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सब्जी उत्पादन ने गंगा को दिखाई स्वरोजगार की राह

Fri, 08 Aug 2025 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कांडा तहसील के कभाटा गांव निवासी गंगा देवी सब्जियों का उत्पादन कर घर खर्च चलाने के साथ पति का इलाज भी करा रही हैं।
विज्ञापन

कांडा, विजयपुर के बाजारों में रोजाना सब्जी बेचकर वह महीने में 10 से 12 हजार की आय अर्जित करती हैं। गांव की अन्य महिलाएं भी उनसे सब्जी उत्पादन के लिए प्रेरित हो रही हैं।
करीब चार साल पहले गंगा के पति केशर राम के पैर में चोट लगने से परिवार के सामने आर्थिक दिक्कत हो गई। परिवार और दो बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। उन्होंने घबराने की बजाय हिम्मत से काम लिया। वह पशुपालन और खेती का कार्य करने में सक्षम थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सब्जी उगाना शुरू किया।
उद्यान सचल केंद्र के प्रभारी कमल पंत ने महिला को तकनीकी सहायता और उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराए। वर्ष 2024-25 में पॉलीहाउस उपलब्ध कराया। वर्तमान में गंगा देवी शिमला मिर्च, बैंगन, तोरई , ककड़ी और अन्य सब्जियां उगाकर स्थानीय बाजार में बेचती हैं। इन रुपयों से वह पति का इलाज, बच्चों की पढ़ाई और घर का खर्च चला रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें