फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जिला अस्पताल में राहत तो सीएचसी कपकोट में आफत

Fri, 08 Aug 2025 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के सीएमओ कार्यालय में अटैच होने के बाद जिले के अस्पतालों की व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं।
विज्ञापन

सीएचसी कपकोट में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ के जिला अस्पताल की ओपीडी में तैनात होने के बाद जिला अस्पताल के मरीजों को तो राहत मिल रही है। लेकिन सीएचसी कपकोट के मरीजों को जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ रही है।
जिला अस्पताल के एकमात्र बालरोग विशेषज्ञ के अटैच होने के बाद जिला अस्पताल में बालरोग की ओपीडी का संचालन बंद हो गया। अस्पताल में जन्मे नवजात बच्चों को दिक्कत होने पर हायर सेंटर रैफर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी के संचालन के लिए सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने सीएचसी कपकोट के बालरोग विशेषज्ञ डॉ. अभिलाष धारीवाल को जिला अस्पताल की ओपीडी में तैनात कर दिया। उनके जिला अस्पताल में तैनात होने के बाद कपकोट सीएचसी में उपचार के लिए पहुंच रहे बच्चों और उनके परिजनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई मरीज 40 किमी दूर जिला अस्पताल की दौड़ लगा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें