फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर से चारधाम यात्रा के लिए बस रवाना

Wed, 07 May 2025 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रदेश में चारधाम यात्रा शुरू होने के साथ ही बागेश्वर डिपो से बसों का चारधाम यात्रा रूट पर जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। जिले के डिपो से एक बस चालक- परिचालक के साथ चारधाम यात्रा के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन

वर्तमान में रोडवेज डिपो से चार सेवाओं का संचालन होता है। दिल्ली रूट पर तीन और बरेली रूट पर एक सेवा रोजाना यात्रियों को सुविधा देती है। इसमें 12 बसों का उपयोग होता है। डिपो के पास वर्तमान में 17 बसों का बेड़ा है जिसमें से 10 बसें नई हैं। नई बसों का संचालन दिल्ली के रूटों पर किया जाता है। निगम की ओर से आठ बसों को चारधाम यात्रा रूट पर भेजने के लिए उनकी मरम्मत करने और ग्रीन कार्ड बनवाने के आदेश दिए थे। बसों के चारधाम यात्रा में जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। एआरएम नरेंद्र गौतम ने बताया कि अभी यात्रा की शुरूआत है। आने वाले दिनों में और वाहनों की डिमांड मिल सकती है। इसके लिए आठ वाहनों के ग्रीन कार्ड बनाए गए हैं। एक वाहन को चारधाम यात्रा पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें