कपकोट(बागेश्वर)। क्षेत्र के शामा बाजार से विनायक धार सड़क में जल्द कलवर्ट और नालियों का निर्माण होगा। इसके लिए पांच लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है।
शामा बाजार से विनायक धार को जोड़ने वाली सड़क में पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से बरसात के मौसम में जगह-जगह जलभराव होता है। इससे वाहनों के आवागमन के साथ-साथ पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। पानी निकासी नहीं होने से सड़क पर कीचड़ हो जाता है और वाहन भी फंस जाते हैं। क्षेत्र के लोग लंबे समय से सड़क में पानी की निकासी का प्रबंध करने की मांग कर रहे थे। लोनिवि ने सड़क में जलभराव की समस्या के निदान की कवायद शुरू कर दी है। लोनिवि के ईई अमित पटेल ने बताया कि जलभराव की निकासी के लिए सड़क पर किमी दो तक कलवर्ट और नाली का निर्माण किया जाएगा। संवाद