फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: मां के साथ शौचालय जा रहे चार साल के बच्चे को घर के बाहर से उठा ले गया तेंदुआ, खाई में मिला शव

Sun, 04 May 2025 10:31 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर

सार

नैतिक घर के नजदीक बने शौचालय जाने के लिए अपनी मां का हाथ थामकर आगे बढ़ रहा था, तभी तेंदुए ने हमला किया। घात लगाया तेंदुआ उसे उठा ले गया।
विज्ञापन
तेंदुए का हमला - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांडा तहसील के रावतसेरा न्याय पंचायत के माणा कभड़ा गांव में शनिवार देर शाम केशर सिंह के चार वर्षीय पुत्र नैतिक को तेंदुआ उठा ले गया। बारिश के बीच काफी खोजबीन के बाद रात को ग्रामीणों को घर से 200 मीटर की दूर खाई में बच्चे का शव मिला।

विज्ञापन


नैतिक घर के नजदीक बने शौचालय जाने के लिए अपनी मां का हाथ थामकर आगे बढ़ रहा था, तभी तेंदुए ने हमला किया। घात लगाया तेंदुआ उसे उठा ले गया। मां के चीखने पर परिजन आनन- फानन घर से बाहर पहुंचे और हल्ला मचाया। शोर सुनकर अन्य ग्रामीण भी आ गए। तब तक तेंदुआ बच्चे को दूर ले जा चुका था। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे लेकर बच्चे की तलाश शुरू की। करीब एक घंटे बाद बच्चे का शव मिला।

Rishikesh: खड़ी स्कूटी पर चढ़ा सांड...फिर धकेलता हुआ ले गया; वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ी लोगों की चिंता
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग और राजस्व विभाग की टीम धरमघर रेंज के रेंजर प्रदीप कांडपाल के नेतृत्व में गांव को रवाना हो गई। कांडा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। संवाद

घटना की सूचना मिलते ही जिला मुख्यालय से पिंजरे के साथ टीम को मौके पर भेज दिया है। कपकोट से विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।
- ध्रुव मर्तोलिया, डीएफओ बागेश्वर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें