फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 8.40 लाख से होगा डंगोली-छटिया-कुलाऊं मार्ग का नवीनीकरण

Fri, 21 Mar 2025 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। क्षेत्र के डंगोली-छटिया-कुलाऊं मार्ग में लंबे समय से नवीनीकरण कार्य नहीं हुआ था। इससे किमी 10 में 800 मीटर भाग में सड़क बदहाल हो गई थी। लोनिवि नवीनीकरण मद के 8.40 लाख की लागत से सड़क में नवीनीकरण कार्य करवाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

सड़क में नवीनीकरण कार्य न होने से आवाजाही करने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क किनारे लगे संकेतक और सफेद लाइन घिसने से भी चालकों को समस्या का सामना करना पड़ता है। अब लोनिवि सड़क नवीनीकरण मद से सड़क में दो सेंटीमीटर पीसी कार्य करवाएगी। सड़क पर हो रहे जलभराव की रोकथाम के लिए कच्ची नाली का निर्माण किया जाएगा। जर्जर हो चुके साइन बोर्ड का नवीनीकरण किया जाएगा। लोनिवि के ईई एसके पांडेय ने बताया कि नवीनीकरण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरणों में है। जल्द कार्य शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें