फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जिला अस्पताल में नहीं हुए अल्ट्रासाउंड,

Fri, 21 Mar 2025 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण अल्ट्रासाउंड सेवा बाधित रही। जांच कराने पहुंचे 36 लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। शुक्रवार को सीएमओ के निर्देश पर रेडियोलाॅजिस्ट डॉ. कुमार अमित ने सीएचसी कांडा में ड्यूटी दी। वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण जिला अस्पताल में लोगों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं मिल सकी। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार 36 लोग जांच कराने पहुंचे थे जिनमें 20 गर्भवतियां और 16 अन्य लोग शामिल रहे। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए सभी का नाम प्रतीक्षा सूची में दर्ज कराकर शनिवार की तिथि दी गई। दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले कई लोगों ने दोबारा जिला अस्पताल के चक्कर काटने से बचने और इलाज में देर न करने के लिए निजी क्लिनिक में जांच कराई। सीएमओ डॉ. कुमार आदित्य तिवारी ने बताया कि निदेशालय से रेडियोलाॅजिस्ट की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें