फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: रिखाड़ी-वाछम सड़क पर क्षतिग्रस्त दीवारों का होगा पुनर्निर्माण

Sun, 16 Mar 2025 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। रिखाड़ी-वाछम मोटर मार्ग के किमी एक से 10 तक क्षतिग्रस्त हो चुकी सुरक्षा दीवारों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मानसून काल में हुए भूस्खलन और भारी बारिश के कारण इस सड़क की सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई थीं, जिससे सड़क कई जगह संकरी हो गई है और दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। क्षतिग्रस्त दीवारों के कारण सड़क किनारे बनी नालियां भी टूट गई हैं, जिससे बरसात का पानी सड़कों पर आता है और यातायात प्रभावित होता है।
क्षेत्र के लोग लंबे समय से क्षतिग्रस्त दीवारों के पुनर्निर्माण की मांग कर रहे थे। विभाग ने इसके लिए राज्य आपदा मोचन निधि में प्रस्ताव भेजा था, जिसमें 4.42 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है।
विज्ञापन

लोनिवि के कार्यकारी अभियंता (ईई) एके पटेल ने बताया कि फरवरी में टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही अनुबंध कर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य से सड़क की सुरक्षा और यातायात सुगमता में सुधार होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें