फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: आज से शुरू होंगी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में वार्षिक गृह परीक्षाएं

Sun, 16 Mar 2025 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड के बाद अब शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में वार्षिक गृह परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। 25 मार्च तक सभी छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं संपन्न हो जाएंगी। शैक्षणिक सत्र 2024-25 का परिणाम घोषित कर अप्रैल से विद्यालयों में नया सत्र शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में 17 मार्च से गृह परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं जो 25 मार्च तक संपन्न हो जाएंगी। शैक्षणिक सत्र के अंतिम दिन परीक्षा परिणाम जारी हो सकता है। नया सत्र शुरू होने से पूर्व विभाग पर गृह वार्षिक परीक्षाएं संपन्न कराने और परीक्षा परिणाम जारी करने का दबाव है। बीते वर्षों में पहले गृह परीक्षाएं संपन्न कराई जाती थीं जिसके बाद बोर्ड परीक्षाएं संचालित होती थीं। इस वर्ष परीक्षाओं में बदलाव किया गया है। होली के तुरंत बाद ही विद्यार्थियों को लगातार परीक्षाएं देनी होंगी। मुख्य विषयों की तैयारियों के लिए भी अवकाश नहीं दिया गया है।
प्राथमिक स्कूलों में केवल एक पाली में परीक्षा होगी। छात्र-छात्राएं 17-21 मार्च तक परीक्षा में शामिल होंगे। उच्च प्राथमिक स्कूलों में सुबह 9:30 से दोपहर 12:00 और दोपहर 1:00 से 3:30 बजे तक छात्र-छात्राएं दो पालियों में परीक्षा देंगे। नौंवी कक्षा की परीक्षाएं 24 मार्च और ग्यारहवीं कक्षा की परीक्षाएं 25 मार्च तक दो पाली में आयोजित होगी। प्राथमिक के 8,926, उच्च प्राथमिक के 2,518 और माध्यमिक के 12,392 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीईओ गजेंद्र सौन ने बताया कि विभाग की ओर से गृह परीक्षाओं की समय-सारिणी जारी की गई है। विद्यालयों को समय से परीक्षा कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें