फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजबे और डुंगरगांव की पेयजल लाइन की मरम्मत शुरु

विज्ञापन
बागेश्वर के मजबे में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत करते कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। पेयजल संकट से जूझ रहे मजबे और डुंगरगांव के लोगों की परेशानी जल्द दूर होने की उम्मीद है। निर्माणाधीन सड़क से हुए भूस्खलन के चलते क्षतिग्रस्त हुई पाइप लाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। पेयजल निगम ने जल्द आपूर्ति सुचारु करने की बात कही है।
विज्ञापन

मजबे और डुंगरगांव के लिए घटगाड़ से पेयजल योजना बनी है। पेयजल निगम के अधीन इस योजना से दोनों गांवों के करीब 40 परिवारों को पीने का पानी मुहैया कराया जाता है। बीते 11 अगस्त को भारी बारिश के दौरान निर्माणाधीन रुनीखेत-अमतोड़ा-मजबे सड़क से धौलाणी के समीप भारी मात्रा में मलबा गिरने से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा था।
अमर उजाला ने ग्रामीणों की परेशानी को 20 अगस्त के अंक में ‘मजबे और डुंगरगांव में एक सप्ताह से पेयजल संकट’ शीर्षक से प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आया और मंगलवार से गांव की पेयजल लाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। इधर, पेयजल निगम के जेई जितेंद्र सिंह ने कहा कि भूस्खलन के कारण पाइप लाइन को काफी नुकसान हुआ है। मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। दो दिन के भीतर गांव में पेयजल आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें