बागेश्वर। जिला रेडक्रास सोसायटी के नेतृत्व में इस रविवार को भी मंडलसेरा के ढुंगगाड़ गधेरे में स्वच्छता अभियान चलाया गया। सोसायटी पिछले 12 सप्ताह से प्रत्येक रविवार को गधेरे में सफाई अभियान चला रही है।
रविवार को बारिश के बीच जिला रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन संजय साह जगाती के नेतृत्व में सोसायटी के पदाधिकारी और स्वयंसेवकों ने गधेरे में सफाई अभियान चलाया। कूड़ा एकत्र कर निस्तारित कराया। वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। मधुनाशिनी समेत कई प्रजाति के पौधे रोपे गए। अभियान में सोसायटी के सचिव आलोक पांडेय, जगदीश उपाध्याय, कन्हैया वर्मा, हिमांशु जोशी, आरपी कांडपाल, कवि कांडपाल आदि थे। संवाद