फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गरुड़ के कालेज में प्रधानाचार्य के रिक्त पदों को भरने की मांग

Mon, 10 Jul 2023 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। विकास खंड के पंचायत प्रतिनिधियों और अभिभावकों ने शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से विकासखंड गरुड़ के कई स्कूल, कालेज में प्रधानाचार्य के रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग की।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री को भेजे ज्ञापन में ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष रवि शंकर बिष्ट, ग्राम प्रधान संगठन के जिला संरक्षक प्रकाश कोहली, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण ने कहा कि विकास खंड गरुड़ के अधिकतर हाईस्कूल और इंटर काॅलेज में प्रधानाचार्यों के पद कई वर्षों से रिक्त हैं। उन्होंने शिक्षा मंत्री से रिक्त पदों को 15 अगस्त तक हर हालत में भरने की मांग की। पंचायत प्रतिनिधियाें ने सरकार से सभी पाठ्यपुस्तकें एक सप्ताह के अंदर भेजने के लिए कहा है। उन्होंने सरकार से स्कूल कालेज में चतुर्थ कर्मी की नियुक्ति करने का अधिकार कालेज के प्रधानाचार्य को देने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें