फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब हैंडपंपों को ठीक करने का काम शुरू

Thu, 31 Mar 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
विज्ञापन
पानी समस्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल संस्थान सक्रिय हो गया है। संस्थान ने जिले के विभिन्न हिस्सों में खराब पड़े हैंडपंपों को सुधारने का काम शुरू कर दिया है। पेयजल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने बताया कि टीम को खराब पड़े हैंडपंपों को शीघ्र ठीक कराने के निर्देेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


पेयजल संस्थान के अधिशासी अभियंता केएस खाती ने बताया मौजूदा समय में जिले के विभिन्न हिस्सों में कुल 11 हैंडपंपों के खराब होने की सूचना है। हैंडपंपों को ठीक करने के लिए टीम लगी हुई है। जल्दी ही सभी हैंडपंप ठीक करा दिए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जहां कहीं भी हैंडपंप खराब हो उसकी सूचना उनके खंडीय कार्यालय में फोन नंबर 05963-22038 में दर्ज कराएं।

सूचना प्राप्त होने पर खराब हैंडपंपों को शीघ्र ठीक करवा दिए जाएंगे। कपकोट में हैंडपंप ठीक कराने का काम शुरू होने पर भाजयुमो के नगर अध्यक्ष तनुज तिरूवा, कमल कपकोटी, नरेंद्र धर्मशक्तू, नारायण प्रसाद तिरूवा, व्यापार मंडल अध्यक्ष तारा कपकोटी, प्रकाश जोशी, सुरेश चंद्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें