फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूनम के भारतीय टीम का कोच बनने पर उनके मायके जलथाकोट में खुशी का माहौल

विज्ञापन
पूनम तिवारी। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। ब्राजील में एक से 15 मई तक होने वाले डेफ ओलंपिक गेम्स के लिए पूनम तिवारी के भारतीय बैडमिंटन टीम का कोच चुने जाने पर उनके मायके जलथाकोट में खुशी का माहौल है। लोग पूनम की मां और परिवारजनों को शुभकामना देने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जलथाकोट निवासी स्वर्गीय देवकीनंदन तिवारी और शांति तिवारी की ुपुत्री पूनम की पढ़ाई अल्मोड़ा से हुई। वहीं से उन्होंने बैडमिंटन की कोचिंग ली। बैडमिंटन की बेहतरीन खिलाड़ी पूनम भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं। वह रेलवे की बैडमिंटन टीम की भी कोच हैं। पूनम का ससुराल भवाली में है। उनके पति गिरीश चंद्र रेलवे में कार्यरत हैं। पूनम के भारतीय बैडमिंटन टीम के कोच बनने पर जलथाकोट क्षेत्र में जश्न का माहौल है। पूनम के चाचा कैप्टन मथुरा दत्त तिवारी, चाची पुष्पा तिवारी, भाई भूषण तिवारी, जगत तिवारी, प्रदीप तिवारी, नवीन तिवारी, जीवन तिवारी, बहन उमा तिवारी निर्मला पंत, कविता उपाध्याय ने लोगों का मुंह मीठा कर खुशी जताई। कहा कि जलथाकोट और पूरे बागेश्वर के लिए गौरव का क्षण है। पूनम की मां शांति तिवारी उनकी उपलब्धि पर बेहद खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें