फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन और थर्माकोल रखने पर 17 हजार जुर्माना

Tue, 09 Feb 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम केएस टोलिया के नेतृत्व में प्रतिबंधित पॉलिथीन बैग और थर्माकोल से बनी वस्तुओं के खिलाफ चले अभियान में प्रशासन ने 10 दुकानदारों से 17 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन


अभियान से दुकानदारों में खलबली मची रही। कई दुकानदारों ने अभियान की भनक लगते ही पॉलिथीन बैग और थर्माकोल के डिस्पोजल ‘गोल’ कर दिए।

एसडीएम टोलिया ने व्यापारियों ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में थर्माकोल से बने डिस्पोजल थाली, कटोरी, गिलास समेत अन्य उत्पादों की बिक्री और प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है।

यह वस्तुएं पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में यदि कोई व्यापारी इसकी बिक्री करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छापेमारी अभियान में तहसीलदार मदन सिंह बिरोड़िया, नगर पंचायत के ईओ हरिचरण सिंह और राजस्व उप निरीक्षक मोहन सिंह भाकुनी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें