फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लॉटर हाउस न होने से गंदगी जा रही सरयू में,

विज्ञापन
बागेश्वर मीट मार्केट से भागीरथी नाले में बहती गंदगी। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। मीट मार्केट में कटने वाले मुर्गे, बकरों का अवशेष भागीरथी नाले में गिराया जा रहा है, जो कि नाले के जरिये सरयू नदी में पहुंच रहा है। इससे नदी का पवित्र जल भी दूषित हो रहा है। इससे लोगों में बीमारी का खतरा है। आसपास के लोगों को भी दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर की मीट मार्केट कांडा रोड पर बनी है। इसमें रोजाना कई मुर्गे, बकरे काटे जाते हैं लेकिन स्लॉटर हाउस न होने से जानवरों का अवशेष खुले में बहाया जा रहा है। इससे हो रहे प्रदूषण को रोकने के लिए स्लॉटर हाउस बनाने की मांग चल रही है।
स्लॉटर हाउस न होने के कारण कुछ माह पहले मीट की दुकानों को भी बंद किया गया था। हालांकि कुछ समय बाद फिर से मीट मार्केट खुल गया। इस कारण बढ़े प्रदूषण का सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। इससे चिंतित लोगों ने इस पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

स्लॉटर हाउस बनाने के प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। जगह के अभाव में इसके निर्माण में देरी हो रही है। जून तक स्लॉटर हाउस बना लिया जाएगा। जानवरों के अवशेष भागीरथी नाले में डालने वाले मीट व्यापारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- राजदेव जायसी, अधिशासी अभियंता, नगर पालिका बागेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें