गरुड़ (बागेश्वर)। कत्यूर रामलीला कमेटी की बैठक में रामलीला मंचन पर चर्चा हुई। नई रामलीला कमेटी का अध्यक्ष भुवन पाठक और संजय फर्स्वाण को व्यवस्थापक चुना गया।
रामलीला कमेटी कार्यालय में नंदन सिंह अल्मिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। बताया गया कि अध्यक्ष और व्यवस्थापक के अलावा नीरज पंत निदेशक, हेम वर्मा सह व्यवस्थापक, पुष्कर रावत कोषाध्यक्ष, दयाल गिरी गोस्वामी, मोहन सिंह रावत, ललित फर्स्वाण को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया है। बैठक में दिग्विजय फर्स्वाण, प्रकाश रावल मनीष वर्मा, दलीप भाकुनी, भगवत नेगी, दिनेश बिष्ट, राहुल बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद