बागेश्वर। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने बीडी पांडेय परिसर में आज से होने वाले मतदान प्रशिक्षण के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रशिक्षण स्थल पर बिजली-पानी समेत सभी व्यवस्थाएं समय से करने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी पाल ने आचार संहिता टीम को सार्वजनिक और निजी संपत्तियों से पोस्टर, होर्डिंग, बैनर समेत सभी प्रचार सामग्री हटाने के लिए दिए गए निर्देशों की जांच के लिए नगर क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सार्वजनिक एवं निजी संपत्तियों पर दोबारा पोस्टर, होर्डिंग, बैनर आदि प्रचार सामग्री नहीं लगे, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम मोनिका, आरडब्ल्यूडी के एई महेश पंत, राइंका के प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे। संवाद