फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांडा के भंडारीगांव में नाबालिग का विवाह रुकवाया, धरी रह गईं तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। बाल विकास विभाग के वन स्टॉप सेंटर ने पुलिस के सहयोग से कांडा के भंडारीगांव में एक किशोरी का विवाह रुकवा दिया। विवाह शुक्रवार को होना था। दोनों परिवारों ने विवाह की तैयारियां कर ली थीं। वर्ष 2019 से अब तक वन स्टॉप सेंटर 19 किशोरियों का विवाह रुकवा चुका है।
विज्ञापन

वन स्टॉप सेंटर प्रभारी षष्टी कांडपाल ने बताया कि शुक्रवार को कांडा के भंडारीगांव में सेराघाट से बरात आने वाली थी। दुल्हन के नाबालिग होने की सूचना मिली। कन्या की उम्र हाईस्कूल के प्रमाणपत्र के अनुसार वर्तमान में 17 वर्ष दो माह थी। शुक्रवार को वन स्टॉप सेंटर की टीम ने पुलिस के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और कांडा थाने की टीम ने भंडारीगांव पहुंचकर किशोरी का विवाह रुकवाया। किशोरी के पिता ने लड़की के बालिग होने के बाद ही विवाह करने का शपथपत्र टीम को सौंपा। विवाह रुकवाने की सूचना मिलने पर सेराघाट से बरात भंडारीगांव आई ही नहीं। वन स्टॉप सेंटर की प्रभारी, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के प्रभारी टीआर बगरेठा और कांडा थाने के एसआई राजेंद्र सिंह नेगी ने क्षेत्र में जागरूकता अभियान भी चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें